मियावाकी वन एक उम्मीद...
अनुराग शुक्ला 🌳🌴🌲 गुजरात के क्योलड़िया में मियावाकी वन का उद्घाटन करने के बाद भ्रमण करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ में मुख्यमंत्री। फोटो : एजेंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में #मियावाकी वन का शुभारंभ किया। मियावाकी वन जापानी पद्धति है और भारत के लिए नया प्रयोग। कम क्षेत्र में फैला ये जंगल पारिस्थितिकि तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जैवविविधता को समृद्ध करता है। मियावाकी जंगल #ऑक्सीजन बैंक की तरह काम करते हुए बारिश को भी आकर्षित करता है। यह पद्धति जापानी वनस्पतिशास्त्री और पारिस्थितिकी विज्ञानी डॉ. अकीरा मियावाकी ने विकसित की है और उन्हीं के नाम पर इसका नाम मियावाकी पड़ा है। ...