पर्यावरण प्रहरी : पेड़ बचाने को घर का नक्शा बदल डाला
🌳 अनुराग शुक्ला हमारी पृथ्वी तभी सुरक्षित रह सकती है जब पर्यावरण का संरक्षण होगा। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण ने न सिर्फ जीव-जंतुओं बल्कि संपूर्ण मानव जाति को प्रभावित किया है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बरेली के पर्यावरण रक्षकों ने भवन निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों को नक्शे में बदलाव कर न सिर्फ बचाया बल्कि उन्हें बढ़ने का मौका भी दिया। फोटो : रोहित उमराव आम के पेड़ को न सिर्फ बचाया उसे खूबसूरत रूप भी दिया बरेली में राजेंद्रनगर में कैलाश हॉस्पिटल में भी एक आम का पड़े है। हॉस्पिटल के मालिक डॉ. मनीष टंडन कहते हैं बताया कि हॉस्पिटल के लिए जब जमीन ली गई तो वहां छोटा सा आम का पेड़ भी था। पत्नी बरेली कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपाली टंडन ने कहा कि किसी कीमत पर पेड़ नहीं कटेगा। फिर पेड़ को बचाते हुए दीवार बनाई गई। बाहर से पेड़ को शीशे से कवर कर दिया गया। इससे पेड़ के बचने के साथ ही खूबसूरती भी बढ़ गई। डॉ. रूपाली ने कहा कि पर्यावरण को बचाना सभी का कर्तव्य है। आज ये पेड़ पेड़ को देखकर काफी खुशी होती है।...