Posts

Showing posts from December, 2022

दुनिया से खत्म हो गईं पेड़-पौधों की 800 प्रजातियां

Image
अनुराग शुक्ला 🌳🌴🌲🎄 पेड़ों की क्या आवश्यकता है, पेड़ कितने महत्वपूर्ण हैं, पेड़ों के खत्म होने से क्या फर्क पड़ रहा है, क्या हमें पता है कि दुनिया में कितने पेड़-पौधे हैं... कुछ ऐसे ही सवाल कई बार पूछे जाते हैं। मानवों की निर्भरता पेड़ों पर बहुत अधिक है। ये हमारे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन, हवा को साफ करने, खतरनाक कार्बन के अवशोषण, पानी को स्वच्छ करने और लकड़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। हाल ही में किए गए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार पृथ्वी पर करीब 73,000 पेड़ों की प्रजातियां हैं। इनमें से लगभग 9,200 प्रजातियां अभी भी खोजी जानी हैं। हालांकि दावा यह है कि यह संख्या कई गुना अधिक हो सकती है। ‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में अभी 30 खरब 40 अरब पेड़ हैं। पूरी दुनिया में हर साल 15 अरब पेड़ काटे जा रहे हैं। यह आंकड़ा विश्व की कुल आबादी आठ अरब के दोगुने के आसपास है। इन अध्ययनों के साथ ही अब एक नया अध्ययन सामने आया है। इंग्लैंड के रॉयल बॉटेनिक गार्डेन्स के वैज्ञानिकों का दावा है कि 18वीं सदी से अब तक दुनिया से पेड़-पौधों की 800 प्रजातियां खत्म हो चुकी हैं। इतना ही नह...