मोनार्क तितली 🦋 अब तस्वीरों में ही मिलेंगी!


- अनुराग शुक्ला 🦋


                                                                                                                                         फोटो साभार : इंटरनेट

अमेरिका में पाई जाने वाली खूबसूरत मोनार्क तितली विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। इसे पहली बार आईसीयूएन (इंटरनेशनल यूनियन ऑफ कंजर्वेशन ऑफ नेचर) द्वारा जारी रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजातियों को सूची में शामिल किया गया है। ऐसा तब किया जाता है जब पूरी की पूरी प्रजाति के अस्तित्व पर ही संकट मंडरा रहा हो। 

दरअसल इंसान अपने ही हाथों खुद को मिटाने पर तुले हुए हैं। अपने आसपास की जैवविविधता को लेकर हम इंसानों की लापरवाही का आलम यह है कि हमें इस बात को लेकर अंदाज तक नहीं है कि कोई खूबसूरत जीव कुछ दिनों बाद इतिहास हो जाएगा और इसकी परवाह भी नहीं है कि ये रहें या खत्म हो जाएं।  

आईसीयूएन की रेड लिस्ट में अब तक 147,517 प्रजातियों को शामिल किया गया है। इनमें से 41,459 विलुप्त होने की सीमा पर पहुंच चुकी हैं। इस बार 5,042 प्रजातियों को इस संकटग्रस्त प्रजातियों में जोड़ा गया है। 

हम मोनार्क तितली की बात करें तो इसके खत्म होने के प्रमुख कारणों में से एक अंधाधुंध कीटनाशकों का प्रयोग है। दरअसल इन तितलियों द्वारा भोजन के रूप में उपयोग किये जाने वाले मिल्कवीड पौधे को बहुत नुकसान पहुंचा है। मोनार्क तितली केवल मिल्कवीड पौधे पर ही प्रजनन करती है। यह पौधा जहरीला दूध छोड़ता है जिसका सेवन इनके लार्वा करते हैं। इस जहर को संग्रहित कर लेती हैं जो इन्हें परभक्षियों से सुरक्षा दिलाता है। इसी वजह से ये तितली काफी जहरीली होती है। विशेषाज्ञों के अनुसार बहुत तेजी उड़ाका भी हैं। दावा है कि तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर तक उड़ान भरती हैं। उम्र की बात करें तो सामान्यत: तितलियां 24 दिन जीती हैं लेकिन मोनार्क नौ महीने तक जिंदा रह सकती है। 

इन तितलियों के खात्में के कारणों में कीटनाशकों के अलावा शहरीकरण, घास के मैदानों का नष्ट होना और जलवायु परिवर्तन भी है। पिछले एक दशक में मोनार्क तितली की आबादी में 72 फीसदी की गिरावट आई है। ये तितलियां मैक्सिको और कैलिफोर्निया में शीतकालीन प्रवास करती हैं। यहां इनके आश्रय स्थलों को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

हम जीवों के लिए उपयुक्त माहौल बनाएं, जीव हमारे लिए स्वस्थ पर्यावरण बनाएंगे

शर्मीली बाघिन जिसने बरेली की बंद फैक्ट्री पर किया राज

पर्यावरण प्रहरी : पेड़ बचाने को घर का नक्शा बदल डाला